Balod News: साधु के भेष में घूम रहे चोर गिरफ्तार, मोबाइल शॉप से उड़ाए कैश और iPhone चार्जर

Balod News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से अजीबो-गरीब चोरी का मामला सामने आया है। यहां पंजाब के रहने वाले दो साधु के वेश में घूम रहे चोरों को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपियों ने बुधवारी बाजार में एक मोबाइल शॉप से आईफोन के दो चार्जर और दुकान संचालक की जेब से 600 रुपए नगद चुरा लिए थे।

साधु ने चुराए iPhone चार्जर (mobile shop iPhone Charger chori)

दोनों आरोपी साधु, सूरज नाथ और मोती नाथ, बाजार में घूम-घूमकर लोगों को गुमराह कर रहे थे। मोबाइल शॉप (Balod mobile shop chori) पर उन्होंने मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

शिकायत मिलने पर बालोद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों पर बीएनएस की धारा 128 के तहत केस दर्ज कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *