Bastar Accident: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम किलेपाल (Kilepal road accident Bastar) के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे बोलेरो और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग लग गई। (Bastar Car Bolero collision)

2 युवक जिंदा जले (Bastar Bolero Car Accident)
कार में सवार तीन युवकों में से एक युवक पीछे की सीट से किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन ड्राइवर और साथ बैठा युवक बाहर नहीं निकल पाए और जिंदा जलकर मौत के शिकार हो गए। बोलेरो में सवार युवक आग लगने से पहले बाहर निकलने में कामयाब रहे।

फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग
घटनास्थल पर तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जल चुकी कार से दो युवकों के कंकाल भी बरामद किए गए।

घायलों का इलाज जारी
हादसे में घायल युवकों को गंभीर स्थिति में जगदलपुर मेडिकल कॉलेज (मेकाज) रेफर किया गया है। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
