CG Breaking: Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर है। सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे (Bijapur 2 Naxals killed) गए हैं। जवानों ने घटनास्थल से दोनों नक्सलियों के शव और एक 303 रायफल बरामद की है।

रुक-रुक कर जारी है फायरिंग (Bijapur Naxal encounter)
जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ बासागुड़ा और गंगालूर (Basaguda Gangloor encounter) थाना क्षेत्र की सीमा पर हुई। अभी भी इलाके में रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। सुरक्षा बल सतर्क हैं और इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।

इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि बीजापुर एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने की है। सुरक्षा बलों ने आशंका जताई है कि इलाके में और नक्सली छिपे हो सकते हैं।

