Raipur Fraud: सावधान ! ठग लगा रहे चूना, लोन कंपनी का एजेंट बनकर मांग रहे बैंक डिटेल

Raipur Fraud: राजधानी में साइबर ठग अब लोन कंपनी के एजेंट बनकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। फोन और वॉट्सऐप के जरिए खुद को कंपनी का कर्मचारी बताकर बैंक खाते की जानकारी और लोन से जुड़े भुगतान के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही है। मोवा क्षेत्र में सामने आए एक मामले में तीन लोगों से कुल 86 हजार 800 रुपए की ठगी की गई है।

3 ग्राहकों से ठगी

मामला मोवा स्थित क्रेडिट सी लोन मेघदूत मर्केनटाइल प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। कंपनी के कर्मचारी प्रद्युमन लिमसाखरे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने तीन ग्राहकों को अलग-अलग लोन दिया था। इसके बाद अज्ञात ठगों ने उनके मोबाइल नंबर पर फोन और वॉट्सऐप के जरिए संपर्क किया।

Raipur Fraud: राजधानी में साइबर ठग अब लोन कंपनी के एजेंट बनकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। फोन और वॉट्सऐप के जरिए खुद को कंपनी का कर्मचारी बताकर बैंक खाते की जानकारी और लोन से जुड़े भुगतान के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही है। मोवा क्षेत्र में सामने आए एक मामले में तीन लोगों से कुल 86 हजार 800 रुपए की ठगी की गई है।

कंपनी का कर्मचारी बनकर जीता भरोसा

आरोपियों ने खुद को लोन कंपनी का कर्मचारी बताते हुए ग्राहकों को लोन से जुड़ी जानकारी दी और उनका भरोसा जीत लिया। इसके बाद बैंक खाते की जानकारी और अन्य जरूरी विवरण हासिल कर लोन से जुड़े भुगतान का हवाला देते हुए अलग-अलग खातों में कुल 86 हजार 800 रुपए जमा करा लिए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया।

Raipur Fraud: राजधानी में साइबर ठग अब लोन कंपनी के एजेंट बनकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। फोन और वॉट्सऐप के जरिए खुद को कंपनी का कर्मचारी बताकर बैंक खाते की जानकारी और लोन से जुड़े भुगतान के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही है। मोवा क्षेत्र में सामने आए एक मामले में तीन लोगों से कुल 86 हजार 800 रुपए की ठगी की गई है।

पुलिस कर रही जांच

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबर, वॉट्सऐप चैट और बैंक खातों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों तक कंपनी के ग्राहकों की जानकारी कैसे पहुंची।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लोन, किस्त या भुगतान के नाम पर आने वाले अनजान फोन कॉल या संदेशों पर भरोसा न करें। किसी भी व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड या ओटीपी साझा न करें। भुगतान करने से पहले संबंधित कंपनी के अधिकृत नंबर पर संपर्क कर जानकारी की पुष्टि जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *