CG Snake Attack: कोबरा को गले में लपेटकर किया डांस, कई बार डसने से बिगड़ी हालत; इलाज के लिए ले गए तो अस्पताल से भागा

CG Snake Attack: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में एक ग्रामीण ने कोबरा सांप को पकड़ लिया और उसे गले में लपेटकर गांव में घूमता रहा। इतना ही नहीं, उसने घर के बाहर खड़े होकर डांस भी किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि कोबरा ने ग्रामीण को कई बार डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन और ग्रामीण उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वह अस्पताल के गेट से ही भाग निकला। इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही है।

नशे में कोबरा को पकड़कर घूमता रहा

जानकारी के अनुसार, ग्राम भदौरा निवासी संतराम भैना (40) के पड़ोसी के घर बुधवार को कोबरा सांप घुस गया था। इसकी जानकारी मिलने पर संतराम मौके पर पहुंचा और उसने कोबरा को पकड़ लिया।

CG Snake Attack: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में एक ग्रामीण ने कोबरा सांप को पकड़ लिया और उसे गले में लपेटकर गांव में घूमता रहा। इतना ही नहीं, उसने घर के बाहर खड़े होकर डांस भी किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक, संतराम उस समय शराब के नशे में था। वह कोबरा को गले में लपेटकर गांव में घूमता रहा और घर के बाहर खड़े होकर डांस भी किया। इसी दौरान सांप ने उसे कई बार डस लिया।

अस्पताल से भागा

सांप के डसने के बाद संतराम की हालत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही वह अस्पताल के गेट से भाग गया। इसके बाद से संतराम का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन और ग्रामीण किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए उसकी तलाश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *