Bilaspur Accident: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा सकरी थाना क्षेत्र के रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के पास रात करीब 2 बजे हुआ। (बिलासपुर ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को रौंदा)


जानकारी के अनुसार, सकरी-रतनपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर CG 11 BD 9044 के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और रॉन्ग साइड में घुस गया। सामने से आ रही स्कॉर्पियो CG 04 MQ 4220 को उसने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। ट्रेलर ने पास खड़े एक अन्य वाहन को भी टक्कर मारी और पलट गया। (बिलासपुर रॉन्ग साइड ट्रेलर एक्सीडेंट 4 दोस्तों की मौत)
गैस कटर से निकाले गए शव
स्कॉर्पियो में पांच लोग सवार थे, जो गाड़ी के मलबे में बुरी तरह फंस गए। पुलिस को गैस कटर की मदद से उन्हें बाहर निकालना पड़ा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को निकाला गया, लेकिन तब तक छत्रपाल रात्रे (37), विशाल लहरें (25), अनमोल लहरें (14) और सोनू मिरी (28) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।


एक की हालत गंभीर
हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रकाश रात्रे को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक यादव ढाबा में आयोजित विवाह की 25वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। खुशियों का यह जश्न कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। सकरी पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
देखें LIVE-VIDEO
