CG Ganja Smuggling: पुलिस को देख भागने लगे आरोपी, पीछा कर 44 लाख के गांजा समेत दबोचा

CG Ganja Smuggling: सूरजपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन से गांजा तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन से 88 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 44 लाख रुपए से अधिक बताई गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बोलेरो वाहन में बड़ी मात्रा में गांजा भरकर तस्करी की जा रही है। सूचना के बाद प्रेमनगर पुलिस ने इलाके में सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया।

पुलिस को देख भागने लगे आरोपी

चेकिंग के दौरान संदिग्ध बोलेरो पुलिस टीम को दिखाई दी। पुलिस को देखते ही चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने तत्काल पीछा किया और ब्रम्हपुर के पास वाहन को रोक लिया।

88 kg गांजा बरामद

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 88 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजा रायगढ़ की ओर से लाया जा रहा था और उसे बचरापोड़ी की ओर ले जाया जा रहा था।

आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त

पुलिस ने गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की गई बोलेरो को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *