Bilaspur Road Accident: बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के जरामनगर मोड़ स्थित मोहतरा चौक में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धान से लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाइक से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहा युवक ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया जिससे उसकी मां की परी मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दवाई होती है गंभीर रूप से घायल हो गई।

मृतक की पहचान चिल्हाटी निवासी सिद्धू सिदार के रूप में हुई है। दरअसल बाइक सवार तीनों युवक युवतियां जांजगीर-चांपा जिले के जावलपुर जर्वे से चिल्हाटी लौट रहे थे। शाम लगभग 6:45 बजे जैसे ही वे मोहतरा चौक के पास पहुंचे, तभी धान से भरा ट्रैक्टर तेज गति में आया और अचानक बाइक से टकरा गया। जिससे सिद्धू सिदार घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दो युवतियां- प्रीति को सिर व सीने पर गहरी चोटें आईं, जबकि रिया के पैर और होंठ गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुँची और प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें सिम्स रेफर किया गया। वहीं पुलिस ने सिद्धू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
