CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में बरसे बादल, जल्द पूरे प्रदेश को कवर करेगा मानसून

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। शनिवार शाम राजधानी रायपुर के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश हुई। फुंडहर चौक में झमाझम बारिश हुई, जबकि पास स्थित वीआईपी चौक में बारिश नहीं हुई।

tcw

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मानसून प्रदेश के करीब 80 प्रतिशत हिस्से को कवर कर चुका है। अगले 3 से 4 दिनों में यह पूरे छत्तीसगढ़ में पहुंच सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

बारिश का सिलसिला जारी रहने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। बिलासपुर में सबसे अधिक 39.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में सबसे कम 23.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

CG Weather Update

अब तक इन जिलों में पहुंचा मानसून

मानसून रायपुर, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर समेत 18 से अधिक जिलों में पहुंच चुका है।

इन जिलों में जल्द होगी एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और रायगढ़ में अगले 48 घंटों के भीतर मानसून पहुंच सकता है। इन जिलों में फिलहाल प्री-मानसून बारिश हो रही है।

CG Weather Update:

खरीफ सीजन के लिए अगले 10 दिन महत्वपूर्ण

मानसून की धीमी शुरुआत के कारण कई जिलों में अभी तक बुवाई के लिए पर्याप्त नमी नहीं बन पाई है। ऐसे में अगले 10 दिन किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। अच्छी बारिश होने पर खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आने की उम्मीद है।

CG Weather Update

सैटेलाइट तस्वीरों में मौसम की स्थिति

सरगुजा, बलरामपुर और जशपुर में घने बादल छाए हुए हैं, जहां गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश की संभावना है। बस्तर संभाग के दक्षिणी हिस्सों में भी तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। रायपुर, दुर्ग, धमतरी और महासमुंद में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना अपेक्षाकृत कम है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *