CG Govt Job: CM साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1703 पदों पर भर्ती; दिवाली से पहले युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर

job

CG Govt Job: दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का अवसर आया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर), उपसमूह-02 के तहत विभिन्न विभागों में 1,703 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए पहली बार लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

भर्ती में सहायक ग्रेड-3 के 1,206 पद, सहायक उप निरीक्षक (जिला इकाई संवर्ग) के 279 पद, शीघ्रलेखक (हिंदी) के 30 पद, उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक, सामान्य शाखा) के 34 पद, स्टेनो टाइपिस्ट के 23 पद, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 25 पद, शीघ्रलेखक (द्विभाषी) के 13 पद, पंजीयक लिपिक के 50 पद, सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा) के 40 पद और शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) के 3 पद शामिल हैं।

CG Job Fair: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक कौशल प्रशिक्षण और उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपने ही प्रदेश में बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री ने यह बात रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेला-2026 के समापन समारोह में कही।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में सुधार के लिए 28 से 30 नवंबर 2026 तक शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी 4 जनवरी 2027 से मंडल की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा प्रदेश के पांच संभागीय मुख्यालयों में आयोजित होगी।

स्थानीय अभ्यर्थियों को वापस मिलेगा परीक्षा शुल्क

छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी जो परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें नियमानुसार परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। शुल्क की राशि उसी बैंक खाते में लौटाई जाएगी, जिससे आवेदन के समय भुगतान किया गया था।

भर्ती से जुड़ी पात्रता, नियम, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.inपर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *