CG News: अहिवारा कॉलेज का नाम स्वर्गीय डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा, CM ने दी श्रद्धांजलि

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर अहिवारा के दिवंगत विधायक स्वर्गीय डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने अहिवारा स्थित शासकीय महाविद्यालय का नामकरण स्वर्गीय डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सरल, सहज और मिलनसार जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के विकास, सामाजिक सशक्तीकरण और क्षेत्र की प्रगति में स्वर्गीय कोर्सेवाड़ा का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। लोग उन्हें आत्मीयता से ‘गुरुजी’ कहकर संबोधित करते थे, जो उनके प्रति समाज के सम्मान और विश्वास को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय डोमन लाल कोर्सेवाड़ा से जुड़े पुराने प्रसंगों को याद करते हुए कहा कि जब वे उपचार के लिए हैदराबाद में भर्ती थे, तब उन्होंने स्वयं फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को भी हैदराबाद जाकर उनका हालचाल जानने के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को उम्मीद थी कि वे स्वस्थ होकर वापस लौटेंगे, लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था। उनका निधन हम सभी के लिए बेहद दुखद है।

जनसेवा के योगदान को याद रखने के लिए फैसला

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने जनप्रतिनिधि के रूप में हमेशा क्षेत्र के विकास और आम लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी। उनकी स्मृतियों और जनसेवा की विरासत को बनाए रखने के लिए अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का नाम उनके नाम पर किया जाएगा।

श्रद्धांजलि सभा में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और जगदलपुर विधायक किरण देव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी स्वर्गीय कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *