CG Fire: दुर्ग जिले के भिलाई में जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत छावनी स्थित जगदम्बा फोम्स के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार, जगदम्बा फोम्स में सोफा और दीवान के गद्दे बनाने का काम किया जाता है। गोदाम में रखे फोम और अन्य सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग बुझाने तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका था। हालांकि, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।


