CG News: घर छोड़ने से पत्नी ने किया इनकार, तो पति ने  सिर पर मारी टांगी

CG News: सक्ती जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां जैजैपुर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी के सिर पर टांगी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पत्नी को घर छोड़कर जाने के लिए कहा था। जब महिला ने इनकार किया तो गुस्से में आकर उसने धारदार टांगी से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

दूसरी शादी को लेकर विवाद

पुलिस के मुताबिक, रामलाल सहीस ने जैजैपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उसके पिता राजकुमार सहीस (58) और मां सुमन बाई सहीस (55) के बीच करीब पांच साल से घरेलू विवाद चल रहा था। आरोपी दूसरी शादी करने की बात को लेकर अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था।

घर छोड़ने से मना करने पर टांगी से हमला

घटना 16 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे की है। राजकुमार सहीस ने पत्नी से घर छोड़कर चले जाने के लिए कहा। महिला के मना करने पर उसने गुस्से में टांगी से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी टांगी को कमरे में छिपाकर मौके से फरार हो गया।

घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

घटना की सूचना मिलने के बाद जैजैपुर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम भोथिया के बाहर घेराबंदी कर राजकुमार सहीस को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *