Raipur Murder: Abhanpur Murder: गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के कोड़ीपारा गांव से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के दौरान एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम संतोष साहू है। उसका बेटा राहुल साहू किसी बात को लेकर पिता से विवाद कर रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बेटे ने आवेश में आकर हंसिया से अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल संतोष साहू को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी बेटे राहुल साहू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।
