CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, 292 सहायक शिक्षक पदों को मिली मंजूरी

CG Teacher Vacancy 2026

CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में 5000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। पहले वित्त विभाग से 4708 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की अनुमति मिल चुकी थी, वहीं अब राज्य सरकार के प्रस्ताव पर 292 सहायक शिक्षकों के नए पदों के सृजन को भी स्वीकृति दे दी गई है। (5000 शिक्षक भर्ती छत्तीसगढ़)

बताया गया कि 28 अक्टूबर 2025 को 4708 पदों पर शिक्षकों की भर्ती (CG Teacher Recruitment) की अनुमति दी गई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने 292 सहायक शिक्षक पदों (CG Assistant Teacher Recruitment) के सृजन का प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त हो गया है। (सहायक शिक्षक भर्ती छत्तीसगढ़)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *