Bilaspur News: चोरी की नीयत से दुकान में घुसे चोर की करंट लगने से मौत, दुकानदार के खिलाफ ही केस दर्ज

Bilaspur News

Bilaspur News: बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां चोरी की नीयत से दुकान में घुसे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों के आरोप पर पुलिस ने खुद दुकानदार के खिलाफ ही अपराध दर्ज कर लिया है। मामला जरेली मेन रोड का है।

घटना कैसे हुई?

जानकारी के अनुसार भागीरथी जायसवाल जरेली मेन रोड में शिवा ट्रेडर्स (Takhatpur Shiva Traders Chori) नाम से दुकान संचालित करते हैं। 16 अगस्त की रात रोज की तरह दुकान बंद कर वे घर चले गए थे।अगले दिन सुबह 17 अगस्त को जब वे दुकान की सफाई करने पहुंचे तो सीढ़ी के पास एक युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला। उन्होंने

भागीरथी जायसवाल (Bhagirathi Jaiswal) ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान 30 वर्षीय अर्जुन पात्रे (Arjun Patre thief electrocuted), निवासी नगोई के रूप में की।

Takhatpur Shiva Traders Chori

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने दुकानदार पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में करंट लगने से मौत होना प्रमाणित हुआ। इसके साथ ही विद्युत विभाग ने भी इस आशय की पुष्टि की।

चोरी रोकने के लिए लगाया था करंट का तार

पुलिस जांच में सामने आया कि दुकानदार ने रात में चोरी रोकने के लिए दुकान के खाली हिस्से में बिजली का तार लगाया था, ताकि कोई चोर घुसे तो करंट लगते ही वह बाहर छिटककर गिर जाए। इसी दौरान मृतक युवक दुकान में घुसा और करंट की चपेट में आ गया।

पुलिस ने दुकानदार पर दर्ज किया केस (shopkeeper Bhagirathi Jaiswal booked)

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, विद्युत विभाग के प्रतिवेदन और दुकानदार के बयान के आधार पर भागीरथी जायसवाल के खिलाफ धारा 106 (1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *