Balod Chori: भीख मांगने वाली महिला के घर से ढाई लाख की चोरी, तीजा मनाने गई थी महिला, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Balod Chori

Balod Chori: छत्तीसगढ़ के देवरी थाना क्षेत्र के नाहंदा गांव (Nahanada Gao chori) में एक बुजुर्ग महिला के घर से ढाई लाख रुपए की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला भीख मांगकर जीवन यापन करती है।

तीज पर्व मनाने गई थी महिला

जानकारी के अनुसार, पीड़िता का नाम अमृत वैष्णव (Amrit Vaishnav) है। तीज पर्व मनाने के लिए वह अपने रिश्तेदारों के घर गई हुई थी। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उसके घर को निशाना बनाया और 2 लाख 54 हजार रुपए चोरी कर ले गए।

भीख मांगने वाली महिला के पास इतने पैसे कैसे? (Bhikh Mangne Wali Mahila Ke Ghar Chori)

बताया जा रहा है कि अमृत वैष्णव ने भीख मांगकर करीब 4 हजार रुपए जमा किए थे, वहीं अपने मकान का एक हिस्सा बेचकर 2 लाख 50 हजार रुपए घर में रखे थे। सभी रकम को उसने घर में ही रखा था, जिसे चोरों ने पार कर दिया।

Bhikh Mangne Wali Mahila Ke Ghar Chori

तीजा पर गई तो हुई चोरी ((Amrit Vaishnav Ghar 2.5 Lakh chori))

25 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 3 बजे महिला घर में ताला लगाकर पीपरखार निवासी अपने रिश्तेदार के घर तीजा मनाने गई थी। जब वह 27 अगस्त को शाम 4 बजे लौटी तो देखा कि घर का मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। पेटी में लगे दोनों ताले उखड़े हुए थे। पेटी और थैले में रखे कुल 2 लाख 54 हजार रुपए गायब थे।

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी ग्राम कोटवार और आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद देवरी थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी राकेश ठाकुर ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *