Jagdalpur News : 9 माह की बच्ची ने करैत सांप को कांटा, सांप की मौत, बच्ची…

9 माह की बच्ची ने करैत सांप को कांटा

Jagdalpur News : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयेनार में 9 महीने की मासूम बच्ची (Baby Bites Snake) ने खेलते-खेलते घर में आए जहरीले करैत सांप को खिलौना समझकर पकड़ लिया और अपने दांतों से चबा डाला।

 

कैसे हुई घटना?

13 अगस्त को मानवी (Manvi Bites Snake) नाम की यह बच्ची घर में खेल रही थी। उसकी मां दीपिका तबीयत खराब होने के कारण कमरे में आराम कर रही थी, जबकि बाकी परिजन खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान दरवाजे के पीछे छुपा करैत सांप कमरे में रेंगकर आया। मासूम मानवी ने उसे खिलौना समझा और पकड़कर दांतों से काटना शुरू कर दिया।

9 माह की बच्ची ने करैत सांप को कांटा

 

सांप की मौत, बच्ची सुरक्षित (Jagdalpur Snake Bite)

बच्ची के काटने से कुछ ही पलों में जहरीले करैत सांप ने दम तोड़ दिया। मां ने यह नजारा देखा तो घबरा गई और तुरंत परिजनों को बुलाया। परिजन मासूम को फौरन मेकाज अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्ची को 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा। रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और अगले दिन उसे छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद से गांव के लोग इस बच्ची को प्यार से नन्ही शेरनी कहकर पुकार रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *