RAIPUR BREAKING: रायपुर में बैडमिंटन खेलने के दौरान एक युवक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार रायपुर के सप्रे शाला स्कूल स्थित जिला बैडमिंटन एकेडमी में सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे थे. इस दौरान भिलाई निवासी हिमांशु श्रीवास्तव (35) भी वहां मौजूद था.वह आराम करने के लिए अचानक नीचे बैठ गया और कुछ पल में ही अचानक मुंह के बल गिर पड़ा. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं.
घटना के तुरंत बाद आस पास के लोगों ने तुरंत हिमांशु को मेकाहारा अस्पताल लेकर गये जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीँ अचानक मौत होने के कारण हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही हैं.यह घटना आज सुबह की हैं.युवक ने बैडमिंटन खेलने की इच्छा जाहिर की और सबके साथ बैडमिंटन खेलने लगा.वहां रेस्ट करने के लिए कोर्ट से बाहर आकर जमीन पर बैठ गया और कुछ पल में ही मुह के बल गिर गया जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की.

जाँच में जुटी पुलिस
इस पूरी घटना की जाँच पुलिस कर रही हैं. बताया जा रहा हैं कि हिमांशु सेक्टर 4 भिलाई का निवासी था, और अपनी पत्नी के साथ अमलीडीह में रह रहा था और प्राइवेट जॉब में मैनेजर के पद पर पदस्थ था. हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है. फ़िलहाल पुलिस परिजनों से भी पूछ ताछ कर रही है.
