CG BREAKING NEWS: सड़क हादसे में शिकार घायल व्यक्तियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई हैं. अब राज्य में हादसे में घायल व्यक्तियों को 7 दिनों तक डेढ़ लाख रूपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. यह सुविधा आयुष्मान भारत योजना से जुड़े सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में लागू होगी. दरअसल सड़क दुर्घटना के शिकार व्यक्ति कई बार पैसे की कमी के कारण अपना इलाज ठीक से नहीं कर पाते या देरी के चलते कई मौते भी हो जाती है, अब इस योजना के चलते 7 दिन तक डेढ़ लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी.
आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों को मिलेगा लाभ
इस योजना का लाभ आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों को ही मिलेगा.वहीँ यदि हादसे में एक ही परिवार के 2 या 3 व्यक्ति घायल होते हैं तो अलग अलग व्यक्तियों को 1.5 लाख रूपए के इलाज की सुविधा मिलेगी यानी यदि एक ही परिवार के दो लोग घायल होते हैं, तो तीन लाख और तीन लोग घायल होते हैं, तो साढ़े चार लाख रुपए के इलाज की व्यवस्था मिलेगी.
आज से लागू होगी योजना
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि आज यानी शुक्रवार से यह योजना लागू हो जाएगी. वहीँ अगर किसी घायल को अस्पताल जे जाया गया है जहाँ संसाधनों की कमी है उसे तुरंत दूसरे अस्पताल में रेफ़र किया जाएगा. जहाँ सही ढंग से इलाज हो सके. सरकार की इस योजना का उद्देश्य है कि जो लोग आर्थिक तंगी के चलते समय पर अपना इलाज नहीं करवा पाते उन्हें समय पर इलाज मिले.और किसी को अपनी जान न गवानी पड़े.
