CG CRIME NEWS: रायगढ़ से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. जिले के पचधारी डैम में नहाने के लिए गई हुई युवती से 4 लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया, आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया है .दरअसल 19 वर्षीय युवती 21 मई बुधवार की दोपहर पचधारी डैम में नहा कर लौट रही थी, तभी पुल के पास उसके मोहल्ले के 2 नाबालिग समेत 4 लोग बैठे थे.युवती को देखकर चारों ने उसे लिफ्ट के बहाने घर छोड़ने की बात कही जिसके बाद वह पिकअप में बैठ गई.
आरोपी युवती को घर छोड़ने के बजाय सुनसान जगह पर ले गये, जहाँ उसके साथ मारपीट की और गैंगरेप किया. युवती के शोर मचाने पर उसका मुंह दबा कर जबरदस्ती की, जब युवती ने बेहोश होने का नाटक किया तो आरोपी उसे छोड़ के भाग गये. जिसके बाद युवती किसी तरह अपने घर पहुंची. घर पहुँच कर युवती ने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी.
परिजनों ने पुलिस में दर्ज की शिकायत
22 मई को युवती के परिजनों ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.मामले में कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है. इनमें अनिप जाटवर (19), लक्की अजगले (19) और 2 नाबालिग शामिल है, जिनकी उम्र 15 और 17 साल है. पुलिस इस मामले में आगे की जाँच कर रही हैं.

