Mungeli News: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के बरदुली (Barduli Primary School) प्राथमिक शाला भवन में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। पढ़ाई के दौरान छत का प्लास्टर गिरने से तीसरी कक्षा की छात्रा हिमांचुका दिवाकर (Himanchuka Diwakar) का सिर फट गया, वहीं हंसिका दिवाकर (Hansika Diwakar) नाम की दूसरी छात्रा घायल हो गई।

शिक्षा विभाग की खुली पोल (Mungeli School Roof Plaster Collapse)
घटना से स्कूल शिक्षा विभाग के मरम्मत और रखरखाव के दावों की हकीकत सामने आ गई है। हादसे के बाद कक्षाओं में पढ़ रहे अन्य बच्चों में भी दहशत फैल गई।
छात्राओं का इलाज जारी (Roof Plaster Collapse Barduli School)
दोनों छात्राओं को तुरंत स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
