Sawan 2026: कब से शुरू होगा सावन का पवित्र महीना? जानें सोमवार व्रत के नियम

Sawan 2026: भगवान शिव के भक्तों के लिए 30 जुलाई 2026 का दिन बेहद खास रहने वाला है। इसी दिन से पवित्र सावन माह का शुभारंभ होगा। सावन शुरू होते ही देशभर के शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और कांवड़ यात्रा की रौनक देखने को मिलेगी।

Sawan 2026: भगवान शिव के भक्तों के लिए 30 जुलाई 2026 का दिन बेहद खास रहने वाला है। इसी दिन से पवित्र सावन माह का शुभारंभ होगा। सावन शुरू होते ही देशभर के शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और कांवड़ यात्रा की रौनक देखने को मिलेगी।tcw

हिंदू धर्म में सावन को भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस पूरे महीने सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा और व्रत करने से महादेव प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

शुभ योग में शुरू होगा सावन 2026

पंचांग के अनुसार, श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 जुलाई 2026 को रात 8:05 बजे से शुरू होगी और 30 जुलाई 2026 को रात 9:30 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार 30 जुलाई 2026, गुरुवार से सावन माह की शुरुआत मानी जाएगी। इस बार सावन का आरंभ शुभ योग में हो रहा है, जिससे इसका धार्मिक महत्व और बढ़ गया है।

कब है पहला सावन सोमवार

साल 2026 का पहला सावन सोमवार 3 अगस्त 2026 को पड़ेगा। इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक और विधि-विधान से पूजा करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन सोमवार का व्रत रखने से भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त होती है तथा वैवाहिक जीवन, सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और सुकर्मा योग का शुभ संयोग रहेगा।

सावन सोमवार 2026

पहला सावन सोमवार – 3 अगस्त 2026
दूसरा सावन सोमवार – 10 अगस्त 2026
तीसरा सावन सोमवार – 17 अगस्त 2026
चौथा सावन सोमवार – 24 अगस्त 2026

पहले सावन सोमवार का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 4:19 बजे से 5:01 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *