Mekahara Raipur: मेकाहारा के सामने खड़ी बाइक में अचानक लगी आग, धमाकों के साथ जलकर खाक

Mekahara Raipur: राजधानी रायपुर के मेकाहारा (डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल) के सामने सड़क किनारे खड़ी एक दोपहिया वाहन में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने के दौरान वाहन में एक के बाद एक कई धमाके भी हुए, जिससे आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई।

यह घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, वाहन चालक अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर पास की दुकान से सामान लेने गया था। इसी दौरान अचानक बाइक से धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में उसमें आग भड़क गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

देखिए वीडियो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *