CG News: वेतन बढ़ोतरी और सुविधाओं की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे कोटवार, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

CG News:

CG News: छत्तीसगढ़ के कोटवारों ने वेतन वृद्धि और सुविधाओं की मांग को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। कोटवार संघ के बैनर तले सैकड़ों कोटवार कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालते हुए पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

कोटवारों का कहना है कि वे लंबे समय से ग्राम पंचायतों में सेवा दे रहे हैं, लेकिन शासन की ओर से अब तक उनके हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। वेतन और सुविधाओं की कमी के चलते उनकी आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर बनी हुई है।

राजनांदगांव कोटवार संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में कोटवारों को बेहद कम वेतन मिलता है। जहां अन्य राज्यों में कोटवारों को 12,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाता है, वहीं छत्तीसगढ़ में सिर्फ 6,000 रुपये ही मिलते हैं। ऐसे में वे समान वेतन और सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।

कोटवारों का कहना है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा कोटवारों के हित में दिनांक 01/10/2023 को जो आदेश पारित किया गया है, उसी अनुरूप छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोटवारों को भी पारिश्रमिक बढ़ोतरी करते हुए सारी सुविधाएं प्रदान की जाएं। इसके लिए आज कोटवार संघ जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठा हुआ है। सेवा भूमि के अनुसार ग्राम कोटवारों की श्रेणी अनुरूप लाभ प्रदान करने की मांग की गई है। साथ ही कोटवारों के सेवा मुक्त होने पर 5 लाख रुपये एवं प्रति वर्ष 1 हजार रुपये बिना हड़ताल के दिए जाने की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त, छत्तीसगढ़ के कोटवारों की वर्दी खाकी की जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *