Raipur Cyber Fraud: सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक, लोगों से मांगे 50-60 हजार रुपए

Raipur Cyber Fraud: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने सांसद के WhatsApp अकाउंट का इस्तेमाल कर उनके संपर्क में मौजूद लोगों को फर्जी मैसेज भेजे और उनसे पैसे की मांग की।

जानकारी के मुताबिक, सांसद के नंबर से कई लोगों को मैसेज भेजकर UPI के जरिए 56 हजार और 60 हजार रुपए तक की रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। सांसद के परिचितों और संपर्कों तक ऐसे संदेश पहुंचने के बाद मामले की जानकारी सामने आई।

सांसद के नंबर से पैसे मांगने की कोशिश

हैकर ने फूलो देवी नेताम के WhatsApp नंबर का इस्तेमाल कर लोगों को भरोसे में लेने की कोशिश की। अलग-अलग संपर्कों को भेजे गए संदेशों में पैसे की मांग की गई थी। कुछ लोगों को UPI भुगतान से जुड़े फर्जी संदेश भी भेजे गए।

आशंका जताई जा रही है कि साइबर ठग ने सांसद की पहचान का इस्तेमाल कर उनके परिचितों से आर्थिक धोखाधड़ी करने का प्रयास किया। मामला सामने आने के बाद सांसद से जुड़े लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

सांसद के संपर्कों से अपील की गई है कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी पैसे संबंधी संदेश पर भरोसा न करें। किसी भी UPI खाते में रकम भेजने से पहले पूरी तरह पुष्टि कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *