CG Job Fair: 16 अक्टूबर को रोजगार मेला, 340 पदों पर भर्ती; ऐसे करें आवेदन

Job Fair

CG Job Fair: उत्तर बस्तर कांकेर में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोड़ेजुंगा में 16 अक्टूबर को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 340 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी बी.आर. ठाकुर ने बताया कि रोजगार मेला (Kanker Job Fair) सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इसमें सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर, बीमा सखी और फील्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों पर होगी भर्ती (Kanker Rojgar Mela)

रोजगार मेले में सुरक्षा जवान के 250 पद, सुपरवाइजर के 50 पद, बीमा सखी के 10 पद और फील्ड ऑफिसर के 30 पदों के लिए आवेदन लिए जाएंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में पहुंचकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा ई-रोजगार पोर्टल http://erojgar.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। आवेदकों को अपने संपूर्ण बायोडाटा के साथ उपस्थित होना होगा।

प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता प्राथमिक चयन करेंगे और इसके बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया होगी। चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी अभ्यर्थियों को फोन के माध्यम से दी जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *