Raipur Bijli Cut: रायपुर में 8 दिन तक बिजली बंद ! इन इलाकों में रहेगी कटौती

Raipur Bijli Cut: दीपावली से पहले बिजली लाइनों और उपकरणों के रखरखाव के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने रायपुर से लगे आरंग (Arang Bijli Cut) क्षेत्र में प्री-दिवाली मेंटेनेंस का कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत 13 से 28 अक्टूबर 2026 के बीच अलग-अलग दिनों में 11 केवी फीडरों का रखरखाव किया जाएगा।

Raipur Bijli Cut: दीपावली से पहले बिजली लाइनों और उपकरणों के रखरखाव के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने रायपुर से लगे आरंग (Arang Bijli Cut) क्षेत्र में प्री-दिवाली मेंटेनेंस का कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत 13 से 28 अक्टूबर 2026 के बीच अलग-अलग दिनों में 11 केवी फीडरों का रखरखाव किया जाएगा।

मेंटेनेंस कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से जरूरी काम पहले पूरा करने की अपील की है। (आरंग बिजली बंद)

इन दिनों में प्रभावित रहेंगे क्षेत्र

13 अक्टूबर को एफसीआई आरंग फीडर के रखरखाव के चलते एफसीआई, आरआर ब्रिक्स और खरोरा-अभनपुर रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

14 अक्टूबर को महानदी पारागांव फीडर के मेंटेनेंस के कारण पारागांव बस्ती, नदी रोड और निसदा रोड क्षेत्र प्रभावित होंगे।

16 अक्टूबर को पारागांव टाउन फीडर के रखरखाव के चलते पारागांव, पंधी और आरंग के शक्तिनाला क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

21 अक्टूबर को राटाकाट फीडर के अंतर्गत राटाकाट गांव, अघरिया प्लाट और वेयरहाउस क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।

23 अक्टूबर को दीनदयाल और अटल आवास फीडर के रखरखाव के कारण दीनदयाल कॉलोनी, अटल आवास, जीईडी और एचपी क्वार्टर क्षेत्र के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

24 अक्टूबर को टाउन-2 फीडर के मेंटेनेंस के चलते खमतराई चौक, ब्लॉक कॉलोनी, बागेश्वर पारा, नेताजी चौक, गुड़ियारी पारा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अकोली रोड और बस स्टैंड आरंग सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

26 अक्टूबर को रसनी टाउन फीडर के रखरखाव के कारण पारागांव, पंधी खार, बैहार और घुमराभाठा क्षेत्र में बिजली कटौती होगी।

28 अक्टूबर को टाउन-1 फीडर के मेंटेनेंस के चलते खरोरा रोड, कॉलेज चौक, सुमन कॉलोनी, श्रीराम विहार, दुर्गा विहार, आईटीआई कॉलेज, कलई रोड, इंदिरा चौक, सदर रोड, बस स्टैंड, उच्चदाब उपभोक्ता क्षेत्र, डिविजनल इलेक्ट्रिक और ईजी रेलवे आरंग सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

cg me bijli mahangi

कर्मचारियों को सुबह 9 बजे पहुंचने के निर्देश

विद्युत विभाग ने तकनीकी कर्मचारियों को सुबह 9 बजे 33/11 केवी उपकेंद्र खमतराई में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मेंटेनेंस कार्य पूरा होने तक कर्मचारियों को अवकाश नहीं लेने के लिए कहा गया है, ताकि तय समय में सभी आवश्यक सुधार कार्य पूरे किए जा सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *