Balrampur School Viral Video: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत बसंतपुर हाईस्कूल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ छात्र स्कूल के क्लासरूम के भीतर अश्लील भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना विद्यालय के टेलीकॉम लैब की है। (क्लासरूम में अश्लील भोजपुरी गाने पर छात्रों का डांस)

जानकारी के अनुसार, छात्रों ने खुद ही मोबाइल से डांस का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। वीडियो सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। वायरल वीडियो में छात्र बेखौफ होकर क्लासरूम के भीतर नाचते दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद स्कूल की अनुशासन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। (क्लासरूम डांस वायरल वीडियो बलरामपुर)
देखिए वीडियो –
https://www.instagram.com/reel/DTMyDHyjB6H/?igsh=Z2FzNWExMWI2bzZ1
