Raipur Accident: नशे में धुत स्कूल वाहन चालक ने ट्रक को मारी टक्कर, कई स्कूली बच्चे घायल

Raipur Accident: राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र में बुधवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां ग्राम उमरिया स्थित वेंकटेश्वर सिग्नेचर स्कूल का वाहन तेज रफ्तार में आगे चल रहे एक ट्रक से पीछे से जा टकराया। हादसे के वक्त वाहन में कई स्कूली बच्चे सवार थे, जिनमें से कई के घायल होने की सूचना है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल वाहन का चालक और उसका एक साथी शराब के नशे में धुत थे। नशे की हालत में चालक ने वाहन को तेज गति से चलाया, जिससे वह नियंत्रण खो बैठा और स्कूल वाहन सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में बैठे बच्चे सीटों से उछलकर घायल हो गए।

हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है। आरोप है कि घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के बजाय स्कूल प्रबंधन उन्हें स्कूल परिसर ले गया। घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *