Bijapur Naxal Surrender: बीजापुर में 34 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 84 लाख का था इनाम

Bijapur Naxal Surrender:

Bijapur Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत बीजापुर पुलिस के सामने आज 34 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। सभी पर कुल 84 लाख का इनाम घोषित था।

बता दें, कि वर्ष 2024 से अब तक कुल 824 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। वहीं वर्ष 2024 में अब तक 1079 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है एवं 220 माओवादियों को अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने मार गिराया है।

सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को दिए गए 50-50 हजार रुपए

सीआरपीएफ डीआईजी बीएस नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ.जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल, उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू एवं अन्य अधिकारियों के समक्ष नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि सभी आत्मसमर्पित 34 माओवादी फायरिंग, IED ब्लास्ट, आगजनी जैसी घटनाओं में शामिल थे। पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को 50-50 हजार रुपए नगद राशि प्रदान किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *