CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में 3 ट्रेनें रद्द, 2 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, देखें लिस्ट-

CG Train Cancelled

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी रेल लाइन निर्माण कार्य जारी है। इस कार्य के चलते सारागांव स्टेशन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा, जिसकी वजह से 13 से 17 नवंबर तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने प्रभावित ट्रेनों की सूची भी जारी की है।

प्रभावित रहने वाली ट्रेनें

  1. 68738/68737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 14 से 17 नवंबर तक रद्द रहेगी।
  2. 68736 बिलासपुर – रायगढ़ मेमू पैसेंजर 13 से 16 नवंबर तक रद्द रहेगी।
  3. 68735 रायगढ़- बिलासपुर मेमू पैसेंजर 14 से 17 नवंबर तक रद्द रहेगी।
  4. 68861 गोंदिया – झारसुगुड़ा मेमू अब केवल बिलासपुर तक ही चलेगी।
  5. 68862 झारसुगुड़ा – गोंदिया मेमू का परिचालन अब बिलासपुर से शुरू होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *