CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठिठुरन, अगले तीन दिनों में तापमान 3-4 डिग्री तक गिरने की संभावना

CG Weather Update

CG Weather Update: प्रदेश में ठंडी हवाओं का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले तीन दिनों में छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड महसूस की जाएगी। राज्य में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना जताई गई है। राजधानी रायपुर में भी रात के तापमान में लगभग 1 डिग्री तक की कमी संभव है, जिससे ठिठुरन और बढ़ जाएगी। (CG Winter Season)

मौसम वैज्ञानिकों (IMD Alert CG) के मुताबिक, उत्तर दिशा से ठंडी और शुष्क हवाएं प्रदेश की ओर बढ़ रही हैं। इनके प्रभाव से पूरे छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। लगातार दो दिन तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।(Winter in CG)

शुक्रवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस माना एयरपोर्ट में दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कहीं भी वर्षा नहीं हुई है।

रायपुर में आज का मौसम (Raipur Weather)

राजधानी में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दिन में हल्की धूप रहेगी लेकिन सुबह और रात में ठंड अधिक महसूस होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *