Amit Baghel Arrest Demand: अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग तेज, अग्रवाल और सिंधी समाज ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

Amit Baghel Arrest Demand

Amit Baghel Arrest Demand: महापुरुषों पर कथित अपमानजनक टिप्पणी मामले में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार पार्टी से जुड़े नेता अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने रासुका के तहत कार्रवाई और तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इसके साथ ही राजधानी में आंदोलन का दायरा बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को चक्काजाम के बाद पुलिस ने सुंदरनगर में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज की बैठक पर निगरानी रखी लेकिन अमित बघेल वहां मौजूद नहीं थे। शुक्रवार को आयोजित एक अन्य बैठक में भी उनका कोई पता नहीं चला। इस बीच एसीएसीयू क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की खबर सामने आई है।

इधर, सर्व छत्तीसगढ़िया समाज की बैठक में तीन प्रस्ताव पारित किए गए हैं- अमित बघेल पर दर्ज FIR का विरोध, केस वापस लेने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात, और सामाजिक सौहार्द्र के लिए संयुक्त रूप से कदम उठाने का संकल्प। इसके साथ ही प्रदेश स्तरीय महारैली की तैयारी पर भी चर्चा हुई है। रैली की तारीख जल्द तय की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *