Durg E-Rickshaw Accident: ई-रिक्शा पलटने से युवती की मौत, मां गंभीर; ड्राइवर फरार

Durg E-Rickshaw Accident: दुर्ग शहर के वायशेप ब्रिज पर गुरुवार शाम एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 18 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घायल मां का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटना स्मृति नगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

 

जानकारी के अनुसार, मृतका नेहा पटनायक और उसकी मां मॉडल टाउन की ओर जा रही थीं। जैसे ही ई-रिक्शा वायशेप ब्रिज से बटालियन रोड के पास पहुंचा, वाहन तेज रफ्तार होने के कारण अचानक असंतुलित होकर पलट गया। नेहा रिक्शा के नीचे आ गई, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी मां उषा पटनायक गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घायल मां का अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर ब्रिज के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चालक को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *