Shadab Jakati Video: महिला के गंभीर आरोपों पर शादाब जकाती का बयान, कहा – ‘सबूत मिला तो गर्दन काट लूंगा’

Shadab Jakati Video

Shadab Jakati Video: मशहूर यूट्यूबर और कॉमेडियन शादाब जकाती पर छत्तीसगढ़ की एक महिला द्वारा लगाए गए बंधक बनाने, शोषण और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों के बीच अब मामला और तूल पकड़ता नजर आ रहा है। आरोपों के सामने आने के बाद शादाब जकाती ने एक वीडियो बयान जारी कर सभी आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

शादाब जकाती का बयान

अपने वीडियो में शादाब जकाती ने कहा कि आरोप लगाने वाली महिला मदद की गुहार लेकर उनके पास आई थी। उन्होंने दावा किया कि महिला की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने उसके बच्चे की छह महीने की स्कूल फीस भरी, कोर्स की किताबें दिलाईं और कई बार राशन व आर्थिक सहायता भी की। शादाब के अनुसार गांव के राशन दुकानदार और उनकी टीम के सदस्य इस बात के गवाह हैं।

वीडियो में शादाब ने कहा कि मैं कसम खाकर कहता हूं कि मैंने उस महिला को कभी गलत नजर से नहीं देखा, न ही उसे छुआ। मेरे घर में कैमरे लगे हैं, आठ-दस लोग हमेशा मौजूद रहते हैं। अगर कोई मेरे खिलाफ जरा सा भी सबूत पेश कर दे, तो मैं खुद अपनी गर्दन काट लूंगा। उन्होंने इसे अपने खिलाफ रची गई साजिश बताते हुए कहा कि वे मेहनत के दम पर यहां तक पहुंचे हैं और अपनी कमाई से गरीबों की मदद करते हैं, लेकिन लोग उन्हें जीने नहीं दे रहे।

छत्तीसगढ़ की महिला के आरोप क्या हैं?

छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक महिला जो शादाब जकाती की सह-कलाकार बताई जा रही है ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि वह शादाब के साथ जीजा-साली के किरदार वाली कॉमेडी वीडियो बनाती थी और इसी दौरान जकाती ने करीब डेढ़ साल तक उसे डराकर शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने इस संबंध का विरोध किया और शिकायत की, तो शादाब जकाती और उनकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। यह पहला मौका नहीं है जब शादाब जकाती विवादों में घिरे हैं। इससे पहले भी उनके एक सह-कलाकार के पति ने उन पर जबरन पत्नी को अपने कब्जे में रखने जैसे आरोप लगाए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *