Raipur Breking: रायपुर के कंकाली तालाब में अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी

Raipur Breking: राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित कंकाली तालाब में शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। (रायपुर कंकाली तालाब युवक का शव)

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह तालाब में शव तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुरानी बस्ती थाना पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। (Raipur Kankali Talab Yuvak ki Lash)

पुलिस के मुताबिक, शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह करीब 2 से 3 दिन पुराना हो सकता है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *