CG Board Exam 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) रायपुर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा के लिए स्वाध्यायी विद्यार्थियों के आवेदन फार्म भरने की तारीखों की घोषणा कर दी है। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और विद्यार्थियों को समयसीमा का पालन करना होगा।

आवेदन की तारीखें
सामान्य शुल्क के साथ आवेदन: 1 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक
विलंब शुल्क के साथ आवेदन: 1 नवंबर 2025 से 16 नवंबर 2025 तक
विशेष विलंब शुल्क के साथ आवेदन: 17 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक

मान्यता प्राप्त संस्थाओं से भर सकेंगे फार्म
मंडल ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थी केवल मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं के माध्यम से ही परीक्षा आवेदन फार्म ऑनलाइन भर सकेंगे। इसके अलावा प्रत्येक संस्था को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके विद्यार्थी समय पर फार्म भरें।
संस्थानों को निर्देश जारी
CGBSE ने सभी मान्यता प्राप्त संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समयसीमा में अपने विद्यार्थियों के आवेदन फार्म ऑनलाइन भरवाना सुनिश्चित करें।
देखें आवेदन की कॉपी-

