Raipur Central Jail: रायपुर सेंट्रल जेल में चाकूबाजी, यश शर्मा हत्याकांड के मुख्य गवाह पर जानलेवा हमला, कलेक्टर-SP से शिकायत

Raipur Central Jail:

Raipur Central Jail: राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल में गैंगवार और आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जेल के भीतर मारपीट, चाकूबाजी और जानलेवा हमलों की गंभीर मामला आए दिन सामने आ रहा है। बहुचर्चित यश शर्मा हत्याकांड के मुख्य गवाह कुशाल तोलानी पर जेल के अंदर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है।

जानकारी के अनुसार, कुशाल तोलानी को प्रतिबंधित धाराओं से जुड़े एक अन्य मामले में केवल एक दिन के लिए सेंट्रल जेल लाया गया था। इसी दौरान उस पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। आरोप है कि यश शर्मा हत्याकांड के आरोपियों ने पहले से साजिश रचकर जेल में यह हमला करवाया, ताकि मुख्य गवाह को डराया-धमकाया जा सके और वह न्यायालय में बयान न दे सके।

Raipur Central Jail:

NDPS मामले में बंद कैदी ने किया हमला

बताया जा रहा है कि हमला करने वाला कैदी एनडीपीएस एक्ट के मामले में सजा काट रहा था। आरोपी कैदी ने अचानक कुशाल तोलानी पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

पीड़ित पक्ष की ओर से पूरे मामले की लिखित शिकायत कलेक्टर और एसएसपी को सौंप दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *