CG NEWS: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, इलाके में सनसनी

CG NEWS: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, इलाके में सनसनी

बलौदाबाजार: CG NEWS: बलौदाबाजार जिले के पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिंधौरा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान प्रतिमा बंजारे (29 वर्ष) के रूप में हुई है। सोमवार 15 दिसंबर की शाम प्रतिमा का शव घर के बिस्तर पर मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका के पति राजू, जो मजदूरी करते हैं, ने बताया कि वह शाम को काम से लौटे तो प्रतिमा घर में अचेत अवस्था में पड़ी मिली। पहले उन्हें लगा कि वह सो रही है, लेकिन जब काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो गांव के डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने मौके पर ही प्रतिमा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसी शाम ससुराल पक्ष को घटना की सूचना दी गई।

अगले दिन सुबह मृतका के मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे और बेटी की मौत को संदिग्ध बताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना के बाद तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया और परिजनों के बयान दर्ज किए गए। दो डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमॉर्टम किया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रतिमा अपने पति राजू की दूसरी पत्नी थीं और उनकी शादी को केवल छ: महीने ही हुए थे। इससे पहले प्रतिमा का विवाह जरोद गांव में हुआ था। कम समय में हुई मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *