CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम साफ, रात में ठंड बढ़ी, अगले 3 दिन गिर सकता है पारा

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर खत्म होने के बाद अब मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कोहकामेटा में सबसे ज्यादा 4 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

प्रदेश में रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। रायपुर और माना में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में मौसम रहेगा साफ

राजधानी रायपुर में 7 नवंबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

CG Weather Update

शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक रहा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *