CG Weather Update: रायपुर समेत 30 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, 40 km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने रायपुर सहित प्रदेश के 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया के प्रभाव से प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। इसका असर खासकर मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिक देखने को मिल सकता है।

CG Weather Update

पिछले 24 घंटों के दौरान बालोद में सबसे अधिक 70 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कवर्धा और कांकेर में 60-60 मिमी, सुकमा में 50 मिमी, जगदलपुर, मल्हारकोटा और अंबिकापुर में 40-40 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं पेंड्रा रोड, कुसमी, कोटा, तखतपुर, भाटापारा, डोंगरगढ़, बेमेतरा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, अकलतरा, रायपुर समेत कई क्षेत्रों में भी बारिश हुई।

CG Weather Update

राजधानी रायपुर में रविवार को दिनभर बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *