Raipur Magneto Mall Todfod: रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धर्म पूछकर तोड़फोड़, 30-40 बजरंग दल कार्यकर्ता लाठी-डंडों के साथ घुसे; ब्लिंकिट कर्मचारियों से भी मारपीट

Raipur Magneto Mall Todfod

Raipur Magneto Mall Todfod: छत्तीसगढ़ बंद के दौरान राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित मैग्नेटो मॉल में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि बजरंग दल के 30 से 40 कार्यकर्ता लाठी-डंडे और हॉकी स्टिक लेकर मॉल के अंदर जबरन घुस आए और कर्मचारियों व मौजूद लोगों से धर्म व जाति पूछते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी।

मैग्नेटो मॉल की मार्केटिंग हेड आभा गुप्ता ने बताया कि मॉल पूरी तरह बंद था और बंद को समर्थन भी दिया गया था, इसके बावजूद 50 से 100 लोगों की भीड़ जबरन अंदर घुसी। उनके हाथों में डंडे थे और वे कर्मचारियों से पूछ रहे थे कि आप हिंदू हो या क्रिश्चियन, आपकी जाति क्या है। कई कर्मचारियों के आईडी कार्ड और बैच देखकर भी सवाल किए गए।

पुलिस पहुंचने से पहले लाखों का नुकसान

मॉल प्रबंधन के अनुसार प्रदर्शनकारी बेहद आक्रामक थे और माहौल इतना भयावह हो गया कि कई कर्मचारी रोने लगे। पुलिस के पहुंचने से पहले मॉल के अंदर काफी तोड़फोड़ हो चुकी थी। इस घटना में मॉल को करीब 15 से 20 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। प्रबंधन का कहना है कि आर्थिक नुकसान से ज्यादा भय और असुरक्षा का माहौल बन गया था।

CCTV में कैद हुई घटना

घटना मॉल में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हाथों में डंडे लिए लोग मॉल के अंदर घुसते हैं और हंगामा करते हैं। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

30-40 लोगों पर केस दर्ज

तेलीबांधा थाना पुलिस ने मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ के मामले में 30 से 40 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 190, 191(2), 324(2) और 331(3) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ब्लिंकिट ऑफिस में भी हंगामा

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर में ब्लिंकिट के ऑफिस में भी घुसकर कर्मचारियों से मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। एक कर्मचारी से मारपीट का वीडियो CCTV में कैद हुआ है। पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है।

Raipur Magneto Mall Todfod: छत्तीसगढ़ बंद का असर… रायपुर के मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़; ब्लिंकिट कर्मचारियों से मारपीट, देखिए वीडियो-

Raipur Magneto Mall Todfod: छत्तीसगढ़ बंद का असर… रायपुर के मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़; ब्लिंकिट कर्मचारियों से मारपीट, देखिए वीडियो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *