CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट

CG Weather Update

CG Weather Update: सितंबर की शुरुआत में छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने लगा है। सोमवार को राजधानी रायपुर में दोपहर बाद तेज गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले तीन दिन (2 से 4 सितंबर) तक रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में भारी से अति भारी वर्षा (Heavy rain in CG) होने की संभावना है।

अगस्त में कम बरसा पानी 

रायपुर जिले में अगस्त महीने में केवल 178 मिमी. वर्षा दर्ज हुई, जो औसत से 156 मिमी. कम रही। वहीं पूरे प्रदेश में अगस्त में 279 मिमी. बारिश हुई, जो सामान्य स्थिति में रही। इस सीजन की कुल वर्षा अब तक 908 मिमी. पहुंची है, जो औसत वर्षा से महज 4 मिमी. कम है।

रायपुर में घंटेभर झमाझम बारिश (Raipur Weather)

सोमवार को सुबह धूप और उमसभरी गर्मी के बाद दोपहर को मौसम बदला। राजधानी रायपुर में तेज बादल गरजे और लालपुर वेधशाला में 34 मिमी. बारिश दर्ज की गई। बारिश इतनी तेज थी कि शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई।

CG Rain Alert

मौसम विभाग का अनुमान (IMD Alert CG)

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और म्यांमार तट के ऊपर सक्रिय है। इसके असर से बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव मध्य छत्तीसगढ़ पर रहेगा। 2 से 4 सितंबर तक रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा हो सकती है।

इन क्षेत्रों में अलर्ट जारी (CG Rain Alert)

अगले 24 घंटे में भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बिलासपुर और रायपुर संभाग के पूर्वी जिले हो सकते हैं। दुर्ग संभाग में भी बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में तेज होगी बारिश, बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *