Raipur Ganeshotsav Vivad: रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप पर विवाद, सर्व हिंदू समाज ने SSP को सौंपा ज्ञापन, तुरंत विसर्जन करने की चेतावनी

Raipur Ganeshotsav Vivad

Raipur Ganeshotsav Vivad: राजधानी रायपुर में गणेशोत्सव के दौरान भगवान गणपति की प्रतिमाओं के स्वरूप को लेकर विवाद (Raipur Ganesh Pratima Vivad) खड़ा हो गया है। सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में रायपुर SSP कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Raipur Ganesh Pratima Vivad

सर्व हिंदू (Sarv Hindu Samaj Raipur) समाज की प्रतिनिधि विश्वामिनी पांडे ने बताया कि देशभर में गणपति बप्पा की स्थापना पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ की जा रही है। रायपुर में भी बड़े-बड़े पंडालों में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन, कुछ पंडालों में भगवान गणपति की प्रतिमाओं को कार्टून या क्यूट स्टाइल में प्रस्तुत किया गया है, जो समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।

Ganesh Pratima Visarjan demand Raipur

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतिमाओं से बच्चों और युवाओं के बीच भगवान गणपति का मज़ाक उड़ाने का माहौल बन रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

विसर्जन की मांग और चेतावनी (Ganesh Pratima Visarjan demand Raipur)

Sarv Hindu Samaj Raipur

सर्व हिंदू समाज ने SSP को सौंपे ज्ञापन में मांग की कि ऐसे पंडालों की समितियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए और विवादित प्रतिमाओं का तुरंत विसर्जन कराया जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इस मामले में तुरंत कदम नहीं उठाया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

देखिए वीडियो –

https://youtu.be/4cAs_O5OnPY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *