Jashpur News: सरकारी स्कूल में शिक्षक ने बांटी बाइबल, DPI ने व्याख्याता को किया निलंबित

Jashpur News

Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को बाइबल बांटने के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरसई, विकासखंड फरसाबहार में पदस्थ व्याख्याता दीपक तिग्गा को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर रोहित व्यास की जांच रिपोर्ट के आधार पर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने यह कार्रवाई की है। (सरकारी स्कूल में शिक्षक ने बांटी बाइबिल)

जांच में सामने आया कि संबंधित व्याख्याता बिना पूर्व सूचना या अवकाश स्वीकृति के विद्यालय से अनुपस्थित रहते थे। विद्यालयीन समय में उपस्थित नहीं होना, अध्यापन कार्य छोड़कर अन्यत्र चले जाना, शिक्षक दैनंदिनी तैयार नहीं करना, पाठ्यक्रम पूर्ण नहीं करना और उपस्थिति पंजी में अनुपस्थिति के बाद भी हस्ताक्षर करना जैसी गंभीर लापरवाहियां पाई गईं। इसके अलावा प्राचार्य द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस की प्राप्ति स्वीकार करने से भी उन्होंने इनकार किया। (स्कूल में बाइबिल बांटे)

जांच में यह भी पुष्टि हुई कि व्याख्याता द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बाइबल (Jashpur Bible Distribution Case) की छोटी पुस्तिकाएं वितरित की गई थीं। प्रशासन ने इसे पदीय दायित्व के निर्वहन में लापरवाही, अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता माना है। यह कृत्य सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 और 7 के विपरीत गंभीर कदाचार की श्रेणी में पाया गया। (Government School Teacher Distributed Bible)

इन सभी तथ्यों के आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत दीपक तिग्गा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जशपुर नियत किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

 CG News: सरकारी स्कूल में शिक्षक ने बांटी बाइबिल, छात्रों के बैग से 14 पुस्तकें बरामद, व्याख्याता को नोटिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *