Gariaband Murder: होटल में ब्लेड से महिला की गर्दन पर हमला, हुई मौत, बचाने पहुंचे पति और बेटे घायल

Gariaband Murder

Gariaband Murder: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के दीवानमुड़ा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला की कथित तौर पर ब्लेड से गर्दन पर हमला कर हत्या कर दी गई। घटना में महिला को बचाने पहुंचे उनके पति और बेटे भी घायल हो गए।

tcw

जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान छबीलता यादव के रूप में हुई है, जो गांव में मितानिन के रूप में कार्यरत थीं। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ होटल व्यवसाय में भी सहयोग कर रही थीं। इसी दौरान आरोपी देवीसिंह ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने महिला की गर्दन पर ब्लेड से वार किया। हमला इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला को बचाने पहुंचे उनके पति और बेटों पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वे भी घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गंभीर हालत में महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *