Raipur Bus Stand Fire: रायपुर बस स्टैंड में खड़ी बसों में भीषण आग, 5 बसें जलकर खाक; देखें वीडियो-

Raipur Bus Stand Fire: रायपुर बस स्टैंड में खड़ी बसों में भीषण आग, 5 बसें जलकर खाक; देखें वीडियो-

Raipur Bus Stand Fire: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) में मंगलवार देर रात भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। बस स्टैंड की पार्किंग में खड़ी 5 बसों में अचानक आग लग गई, जिससे सभी बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार देर रात की है। पार्किंग में खड़ी बसों से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों ने पास में खड़ी अन्य बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सभी बसें पूरी तरह जल चुकी थीं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

देखें वीडियो-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *