Bilaspur Rape Case: बिलासपुर जिले के हिरी थाना (Hiri police station) क्षेत्र में महिला से धमकी देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ग्राम खरकेना निवासी पवन बघेल को पकड़ा।

जान से मारने की धमकी देकर करता था दुष्कर्म (woman harassment Bilaspur)
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी कई समय से उसे लगातार अश्लील गालियां देता था और जान से मारने की धमकी देता रहा। इसी दौरान उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म भी किया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पवन बघेल (Pawan Baghel Arrest) को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

