Kanker News: सड़क में स्कूटी पर प्रेमी जोड़े का रोमांस, VIDEO वायरल

Kanker News:

Kanker News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में खुलेआम अश्लीलता फैलाने का मामला सामने आया है। शहर की सड़कों पर एक प्रेमी जोड़ा स्कूटी पर रोमांस करता हुआ नजर आया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो उस समय बनाया गया जब कार सवार एक व्यक्ति ने स्कूटी पर बैठे युवक-युवती की हरकतों को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि स्कूटी चला रहा युवक और उसके पीछे बैठी युवती आपत्तिजनक हरकतें कर रहे हैं। इतना ही नहीं, जिस स्कूटी पर वे सवार थे, उसमें नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।

यह नजारा देखकर राहगीर भी असहज महसूस करने लगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल सामाजिक मर्यादा के खिलाफ हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश देती हैं।

पुलिस ने वायरल वीडियो को लेकर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही स्कूटी सवार युवक-युवती की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

देखिए वीडियो –

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *